फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 15 बागी प्रत्याशियों को किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ बागी बनकर मैदान में उतरे 15 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने के साथ इन सभी को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगाह किया था अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले को पार्टी से निष्कासित किया जायेगा। पंचायत चुनाव के नामांकन के बाद सभी बागियों से जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं जिला पदाधिकारियों ने बातचीत भी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने अपना नाम वापस भी ले लिया, लेकिन 15 लोगों ने नाम वापस नहीं लिया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि चोलापुर सेक्टर -4 में सतीश सिंह, बड़ागांव सेक्टर एक में सुरेंद्र पटेल, सेक्टर -2 में संदीप दुबे, विनोद तिवारी महाराज, सेक्टर 4 में प्रशांत तिवारी, सेवापुरी सेक्टर-4 में अश्वनी सिंह तुफानी, आराजी लाइन सेक्टर-1 बच्चन राम विंद, आराजी लाइन सेक्टर-4 में जय प्रकाश सिंह, आराजी लाइन सेक्टर-5 में अरुण सिंह रिंकू, काशी विद्यापीठ सेक्टर सेक्टर-1 में लालजी पटेल, काशी विद्यापीठ सेक्टर-2 में विजय पटेल, काशी विद्यापीठ सेक्टर-3 में दीप सिंह, चिरईंगांव सेक्टर-1 में गंगा राम, हरहुआ सेक्टर-1 में गिरिश तिवारी एवं बिहारी पटेल की प्राथमिक सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें