फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2025: सेंटा की पोटली और केक की मिठास, 50 से 1500 तक के बिक रहे क्रिसमस ट्री

Tue, 23 Dec 2025 06:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बाजार सेंटा क्लॉज के कपड़े, मुखौटे और खिलौनों से सजा हुआ है। क्रिसमस ट्री 50 से 1500 रुपये तक के बिक रहे हैं। 
 
विज्ञापन
क्रिसमस की चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस से पहले काशी के बाजारों में बच्चों और महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। रोजाना लोग सेंटा क्लॉज के कपड़े, मुखौटे और खिलौनों की खरीदारी कर रहे हैं। क्रिसमस ट्री 50 से 1500 रुपये तक के बिक रहे हैं। इस बार व्यापारियों को क्रिसमस और नए साल पर 1 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। इस वर्ष बाजार में क्रिसमस से जुड़े सजावटी सामानों की कई वैराइटी हैं। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन के सांता क्लॉज, चरनी सेट, सितारे, क्रिसमस ट्री, बिजली से चलने वाली सजावटी लाइटें लोगों को लुभा रही हैं।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि हर ऊंचाई और साइज के क्रिसमस ट्री बाजार में उपलब्ध हैं। छोटे टेबल ट्री से लेकर दस फीट तक ऊंचे ट्री लोगों की पसंद बने हैं। आर्टिफिशियल पौधे भी 50 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं। क्रिसमस ट्री की सजावट के लिए रंग-बिरंगे सितारे, चॉकलेट, झालरनुमा बल्ब और छोटे-छोटे खिलौनों की भी जमकर खरीदारी हो रही है। 

लाल और सफेद रंग के पारंपरिक सेंटा के साथ-साथ इस बार अन्य रंगों में भी सेंटा क्लॉज के खिलौने उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक है। दुकानदार मनीष गर्ग ने बताया कि इस बार क्रिसमस को लेकर बाजार में गिफ्ट की अच्छी रेंज आई है। इनमें सांता क्लॉज के ड्रेस सेट, जिसमें कपड़े, दाढ़ी, टोपी और चश्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


300 से 3000 तक के केक की डिमांड
क्रिसमस और नए साल पर बेकरी के कारोबार में भी उछाल आया। कई बेकरी के दुकानदार अभी से ही थोक में ऑर्डर देने लगे हैं। सिगरा निवासी रोहित ने बताया कि क्रिसमस और नए साल पर केक की डिमांड बढ़ जाती है। कई बार ग्राहकों को वापस करना पड़ता है। क्रिसमस के लिए 300 रूपये से लेकर 3000 रूपये के केक की डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें