फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के महानिदेशक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। पुलिस को चुनौती देते हुए बुधवार को चोरों ने दिनदहाड़े प्रदेश के पशुपालन विभाग के महानिदेशक का घर खंगाल डाला। इससे पहले मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों मेें चोरी की। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने तक ही सीमित रही। सारनाथ थाना अंतर्गत अनुपम नगर कालोनी में प्रदेश के पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. उदय प्रताप सिंह के पुत्र अमित प्रताप सिंह घर पर रह कर व्यवसाय करते हैं। अमित बुधवार की दोपहर पत्नी आराधना के साथ बच्चों का टीकाकरण कराने मंडलीय अस्पताल गए थे। घर आए तो देखा कि दरवाजे और तीन कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी को तोड़कर उसमें रखा कीमती आभूषण और पांच हजार रुपये चुरा लिये। वहीं, आशापुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित राजेश यादव के जनरल स्टोर से चोर 55 हजार रुपये और नौ हजार रुपये मूल्य के इनामी कूपन चुरा ले गए। बेनीपुर निवासी मनीष की मोबाइल शॉप में सेंध काट कर चोर 5500 रुपये और 15 कीपैड मोबाइल चुरा ले गए। भुक्तभोगियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि यह सब पुलिस की रात्रिकालीन गश्त की व्यवस्था के ध्वस्त होने का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें