फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चिराग पासवान: काशीवासियों से किया वादा- यूपी में सत्ता मिली तो बिहार की तर्ज पर बनाएंगे युवा आयोग

Thu, 05 Nov 2026 04:40 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में चिराग पासवान ने नव संकल्प महासभा में युवाओं को साधा। उन्होंने कहा कि अब समय है अपनी ताकर को पहचानने की। जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठने की। उन्होंने वादा किया कि यूपी में सत्ता मिली तो बिहार की तर्ज पर युवा आयोग बनाएंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को वाराणसी में जनसभा की। उन्होंने कहा कि उनके पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का सपना था कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी सामाजिक और आर्थिक न्याय की लड़ाई को मजबूती दी जाए। अब एक बेटे के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पिता के सपनों को पूरा करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को ताकत मिलने और विधानसभा में विधायक पहुंचने पर बिहार की तर्ज पर युवा आयोग का गठन कराया जाएगा।

विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आते ही विपक्ष आरक्षण समाप्त होने, संविधान बदलने और लोकतंत्र की हत्या होने का भ्रम फैलाते हैं। विपक्ष बताए कि कहां आरक्षण समाप्त हुआ और कहां संविधान खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर और लोगों को डराकर विपक्ष उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहता है।

उन्होंने कहा कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है, आरक्षण पर आंच नहीं आने देंगे और संविधान को कोई खतरा नहीं होने देंगे। उनकी पार्टी हर जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने की सोच रखती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी में चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने दशकों तक शासन किया, लेकिन संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया। संसद के केंद्रीय कक्ष में बाबा साहब का तैलचित्र लगवाने का काम उनके पिता रामविलास पासवान ने कराया।

चिराग ने कहा कि उनके पिता ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कराने, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान
चिराग पासवान ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने से गरीबों और वंचितों की समस्याएं दूर नहीं होंगी। गरीब चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, उसकी मूलभूत जरूरतें और संघर्ष लगभग एक जैसे हैं। उनकी पार्टी इसी समावेशी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की करीब 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। युवाओं को अपनी ताकत पहचान कर जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा।



उन्होंने पासी समाज सहित सभी वंचित वर्गों के अधिकारों और पूर्वजों को उचित सम्मान दिलाने की बात कही। उन्होंने पिछली सरकारों पर परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। चिराग ने जनसभा में मौजूद लोगों से गांव-गांव और घर-घर जाकर विकास, शिक्षा और रोजगार की बात पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। इसके लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद, महिलाओं का प्यार और युवाओं का साथ जरूरी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें