गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को रसूलगढ़, सलारपुर में विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स की ओर से भव्य समारोह होगा। इसमें एकेडमी के बच्चे कराटे सहित विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बेनी माधव (पूर्व प्रधानाचार्य, महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ) होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर अरविंद कुमार सिंह (यू.पी. कॉलेज, एनसीसी) शिरकत करेंगे। इसके अलावा कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह, पार्षद जितेंद्र कुमार कुशवाहा (दानियालपुर) और पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर (सलारपुर) भी समारोह में मौजूद रहेंगे।