पुणे (महाराष्ट्र) मे 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली 8वीं राष्ट्रीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 27 सदस्यीय तैराकी टीम भी हिस्सा लेगी। इसमे वाराणसी के पांच तैराक वीरेश्वर द्विवेदी, शिवांश गुप्ता, आनंद सिंह, हितेसान आलम, आर द्विवेदी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मास्टर्स गेम्स तैराकी टीम के को-ऑर्डिनेटर प्रकाश अवस्थी ने दी।