फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नई हेल्थ बुक मिलने से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को अब जंक फूड के दुष्प्रभाव और मोबाइल पर स्क्रीन टाइम के संतुलित प्रयोग की भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से माई हेल्थ वर्ल्ड नाम की एक नई पुस्तक तैयार की गई है। इसे स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। यह किताब हिंदी, अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह किताब सभी स्कूलों को पहुंचा दी गई है। इस किताब की खास बात यह है कि चित्रों के माध्यम से सरल व रोचक ढंग से बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी गई हैं। बच्चों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, नियमित शारीरिक व्यायाम, योग व खेलकूद के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें