फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफरी सिर्फ फैसले नहीं देते, रेग्युलेट कराने की भी होती है जिम्मेदारी : विवेकानंद सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय सेमिनार शनिवार दोपहर निजी रिजॉर्ट में आयोजत हुआ। इसमें वाराणसी के आठ रेफरी समेत प्रदेश के कुल 58 रेफरी हिस्सा ले रहे हैं। वाराणसी डिस्ट्रिक्ट क्वान की डो एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि दो रेफरी को सिर्फ फैसला ही नहीं देना है उन्हें मैच को रेग्युलेट करने की जिम्मेदारी भी होती है। चौथी प्रादेशिक क्वान की डो रेफरी सेमिनार 12 और 13 जुलाई को आयोजित है। इसमें प्रत्येक दिन छह से आठ अलग-अलग सत्र आयोजित हो रहे हैं। बताया कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के जानकार रेफरियों को क्वान की डो की आधुनिक तकनीकों और नियमों का प्रशिक्षण देंगे। इसमें वाराणसी जिले के रेफरी उमेश केशरी, अमन कुमार वर्मा, मोहम्मद सुल्तान खान, शशांक श्रीवास्तव, काजल कनौजिया, प्रीति पाल, फैसल अहमद और विनायक पटेल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें