फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्टेशनरी पाकर बच्चे हुए खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में बच्चों को शिक्षा में प्रोत्साहन के लिए बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रश्मि त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका कल्पना तिवारी ने किया। आयोजन में शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले और मेधावी बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया। जर्मनी निवासी एनआरआई अमित भदौरिया के विशेष सहयोग से भेजी गई उच्च गुणवत्ता वाली स्टेशनरी किट भी बच्चों को दी गई। स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्टेशनरी में नई नोटबुक और ड्राॅइंग कॉपी, आकर्षक स्टेशनरी पाउच (पेन, पेंसिल, स्केल, इरेज़र, शार्पनर), रंगों की विशेष कलर किट शामिल रही। मुख्य अतिथि रश्मि त्रिपाठी ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। सहायक अध्यापिका कल्पना तिवारी ने अमित भदौरिया का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें