फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ और बीएचयू के कुलपति रहे नरेंद्र देव पर प्रकाशित होगी किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बीएचयू दोनों जगह के कुलपति रहे आचार्य नरेंद्र देव की 70वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बृहस्पतिवार को विद्यापीठ के भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। विषय प्रस्ताव से लेकर संचालन की जिम्मेदारी बीएचयू के भी शोधार्थियों ने उठाई। गांधी विमर्श केंद्र और विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान की ओर से हुए इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने कहा कि नरेद्र देव पर एक पुस्तक प्रकाशित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ परिवार के अध्यक्ष और आचार्य के रूप में दो दशक दिया है। मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी विजय नारायण ने कहा कि एमएन राय और गांधी दोनों के विचार आचार्य जी में थे। उन्होंने विश्वविद्यालय को वैचारिक और राजनीतिक संघर्ष की भूमि बनाया। मुख्य वक्ता प्रो. दीपक मलिक ने कहा कि वर्ष 1950 में आचार्य नरेंद्र ने लिखा है कि लोकतंत्र शासन पद्धति नहीं बल्कि जीवन प्रणाली है। लोकतंत्र का प्राणवायु समाजवाद है। अन्य वक्ता प्रो. सुरेंद्र प्रताप, कुंवर सुरेश, डॉ. सनत सिह ने कहा कि नैतिकता आचार्य की मूल पूंजी ही। स्वागत भाषण डॉ. नागेंद्र कुमार सिह, विषय प्रस्ताव बीएचयू के शोध छात्र रोहित राणा, संचालन बीएचयू के डॉ. शम्मी कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन युवराज पांडेय ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें