पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी के कक्षा 7वीं के 60 बच्चों ने बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण में बच्चों को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ स्थित भारत कला भवन देखा। यहां बच्चों ने सिंधु घाटी सभ्यता समेत मथुरा और गांधार कला की मूर्तियां देखीं और उनके बारे में जाना। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र भूषण प्रकाश वर्मा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने भारत कला भवन में बच्चों ने सिंधु घाटी सभ्यता के टेराकोटा (मृदभांड), मथुरा और गांधार कला की मूर्तियां, मुगलकाल से लेकर राजस्थानी और पहाड़ी शैली के मिनियेचर (लघु चित्रण) की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक आरबी सिंह, पंकज शर्मा एवं शिक्षिका प्रिया सिंह मौजूद रहे।