फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राखी बनाओ प्रतियोगिता बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी काशी ने प्राथमिक विद्यालय शिवपुरवां में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। कक्षा 5वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के अलावा खाद्य सामग्री और स्टेशनरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक के अरुण तिवारी और सह-संयोजक बृजेश जायसवाल ने बताया कि बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर रोटरी काशी के अध्यक्ष अमरेश पांडेय सचिव आर एस जायसवाल विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य अनुपमा जायसवाल, शिक्षक नीतू सिंह और अध्यापक संदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें