फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेमिनार में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने गिनाए आयकर के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से महमूरगंज के एक लॉन में सेमिनार हुआ। इसमें आयकर विवरण में हुए बदलाव और शेयर मार्केट के फ्यूचर ऑप्शंस के टैक्स के विषय पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए ज्ञान चांद मिश्रा रहे। शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने आयकर विवरणी के फायदे बताए। साथ ही समय पर टैक्स जमा करने को लेकर लाभों को बताया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के वक्ता सीए अंकित सोमानी ने कहा कि इस वर्ष आयकर विवरणी में बदलाव हुए है इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और करदाता को भी अपने साल भर के आय का हिसाब भी करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

सीए नितेश नानावटी ने कहा कि एफ एंड ओ ट्रेडिंग से होने वाली आय पर व्यवसाय आय के रूप में कर लगाया जाता है और इसकी रिपोर्टिंग आईटीआर-3 फॉर्म में की जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए मनोज निगम और सीए द्विजेंद्र कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन सीए सुगंधा सिंह और सीए तन्वी सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडे, शिकासा अध्यक्ष सीए प्रकाश पांडे, कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर, पूर्व अध्यक्ष सीए विजय प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें