प्राथमिक विद्यालय लोहा मंडी में बिना शिक्षक की कक्षा।
- फोटो : संवाद
28 नंवबर से छमाही परीक्षा : जिले के 1143 प्राथमिक विद्यालयों में 28 नवंबर से छमाही परीक्षाएं शुरू हैं। एक ओर बच्चों को परीक्षा के लिए तैयार करने के साथ ही उन्हें निपुण बनाने का लक्ष्य है। वहीं, दूसरी ओर शिक्षकों का इस समय चुनावी ड्यूटी में लगाना पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है। अभी 4 दिसंबर तक शिक्षक इस काम में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में परीक्षा संपन्न कराने में भी समस्या होगी।
केस 1: प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में प्रधानाचार्य समेत दो शिक्षक हैं। यहां 111 बच्चे पढ़ते हैं। यहां दो कमरे में पांच कक्षाएं चल रही थीं। शिक्षामित्र और आंगनबाड़ी विद्यालय के बाहर एसआईआर में जुटे थे और बच्चे बाहर खेल रहे थे।
केस 2: कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर कक्षा 8 तक है। इसमें कुल 254 बच्चे पढ़ते हैं। यहां कुल 6 शिक्षक हैं जिनमें पांच की ड्यूटी एसआईआर में लगी है। यहां बीएचयू के बीएड के छात्र शिक्षकों की अनुपस्थिति में क्लास लेते मिले।
केस 3: प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर कक्षा 5 तक है। यहां 152 बच्चे हैं। यहां कुल 6 स्टाफ है। जिसमें 4 सहायक शिक्षक और दो शिक्षामित्र हैं। यहां भी 4 स्टाफ एसआईआर में जुटे हैं। यहां भी कक्षा में सिर्फ एक शिक्षक मिलीं। एक क्लास में बच्चे खुद ही पढ़ रहे थे।
केस 4: प्राथमिक विद्यालय नरिया कक्षा 5 तक है। यहां 78 बच्चे हैं। यहां प्रधानाचार्य समेत 2 शिक्षक हैं। शिक्षक एसआईआर में जुटी हैं। प्रधानाचार्य अकेले क्लास में पढ़ाती दिखीं। वहीं, एक क्लास में मॉनीटर बच्चों को संभालता दिखा।
एसआईआर के काम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षा मित्रों को लगाया गया है। शिक्षकों को सिर्फ उनके सहयोग की जिम्मेदारी दी गयी है। - डीएस उपाध्याय, सहायक निर्वाचन अधिकारी