सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल के पड़ाव कैंपस में इंटेक क्लब वाराणसी चैप्टर की ओर से सांस्कृतिक समारोह कण-कण में राम नामक फिल्म आधारित प्रतियोगिता हुई। इसमें वाराणसी और चंदौली के 25 से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता लॉटरी के माध्यम से हुई। कण-कण में राम फिल्म के तहत नृत्य नाटिका, नृत्य व संगीत, नाट्य मंचन, संवादों एवं पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से श्रीरामचंद्र के व्यक्तित्व की मनोहारी समीक्षा प्रस्तुत की गई। इसका उद्देश्य छात्रों को श्रीराम के आदर्श, मर्यादा व उनके जीवन मूल्यों के बारे में बताना था। इसमें भाग लेने वाले विद्यालयों में सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल पड़ाव और बाबतपुर कैंपस, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, सनबीम स्कूल मुगलसराय, डालिम्स सनबीम स्कूल और लिटिल फ्लावर हाउस रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, संयोजक इंटेक वाराणसी अशोक कुमार, निर्मला जोशी, सहायक प्रोफेसर सुमन सिन्हा, वरुण अग्रवाल, अनिल केशरी मौजूद रहे।