फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के बच्चों ने हाइड्रोजन जलयान से की यात्रा

विज्ञापन
हाईड्रोजन जलयान पर आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण करते प्राथमिक विद्यालय ताहि
विज्ञापन
भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से रामनगर बंदरगाह के ताहिरपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को सोमवार को हाइड्रोजन जलयान में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जलयान से बच्चों ने रामनगर से नमोघाट तक की यात्रा की। निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि इस दौरान 45 बच्चे और विद्यालय के 6 शिक्षकों ने जलयान में सफर किया। सफर के दौरान बच्चों को रामनगर में बने बंदरगाह पर होने वाले काम, जल परिवहन, क्रूज, मालवाहक आदि के बारे में बताया गया। हाइड्रोजन जलयान से रामनगर से नमो घाट करीब 2.30 घंटे के सफर का खूब आनंद लिया। इस दौरान सहायक निदेशक अनुज शर्मा, सामाजिक अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, शिक्षिका वंदना कुमारी, ब्रज बिहारी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें