सोमवार सरकारीपुरा मंडुवाडीह में शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा विष्णु महापुराण कथा की निकाली गई श
यज्ञ नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में सरकारीपुरा में सोमवार को सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत व श्री विष्णु महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे की धुन पर महिला-पुरुष हाथों और सिर पर कलश लिए हुए राम भजन धुन गाते चल रहे थे। कलश यात्रा सरकारीपुरा यज्ञ मंडप से शुरू होकर लहरतारा स्थित रामजानकी मंदिर, शीतला माता मंदिर होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पर आकर समाप्त हुई। यज्ञ के यजमान पं. सुरेश चंद्र शुक्ला उर्फ पप्पू गुरु ने बताया कि पूरे विश्व में भारत को एक बार पुनः विश्व गुरु बनाने की कामना के साथ यह यज्ञ किया जा रहा है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ आदित्य मिश्र के आचार्यत्व में 12 ब्राह्मणों ने पंचांग पूजन, गणेश पूजन से किया। इसके बाद वेद मंत्रों के बीच मंडप प्रवेश हुआ और ब्राह्मणों ने अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ शुरू किया।