फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौवीं-11वीं के बच्चों को मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयीय शिक्षा को रोजगार परक बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल की है। परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 से नौवीं एवं 11वीं में व्यवसायिक शिक्षा को अनिवार्य किए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, वाराणसी के 14 विद्यालयों में पहले से ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। इन व्यावसायिक पाठ्यक्रम में आईटी, आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स, एपेरल और ब्यूटी एंड वेलनेस विषयों को शामिल किया जाएगा। वाराणसी में इन कोर्स के अलावा अन्य कोर्स पढ़ाए जा रहे हैं। इसमें फल एवं खाद्य संरक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, परिधान रचना, आशुलिपिक टंकण, रेडियो एंड टेलीविजन जैसे कोर्स हैं। प्रत्येक कोर्स को पढ़ाने के लिए विद्यालय में दो-दो शिक्षक तैनात हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बच्चों को व्यावसायिक कोर्स की पढ़ाई जिले में कराई जा रही हैं। इससे छात्रों का कौशल विकास होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें