नन्ही कली फाउंडेशन की ओर से 14 छात्राएं मुंबई में होने वाले तूफान कप में हिस्सा लेकर शनिवार को वाराणसी पहुंची। बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में सेवापुरी ब्लॉक के चित्रसेनपुर कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ने वाली खुशी यादव, रिया यादव और नैंसी पाल सहित सात राज्यों पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तूफान गेम में स्प्रिंट रन, शटल रन, स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, एंड्योरेंस रन स्पर्धा में वाराणसी के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीती। चित्रसेनपुर के किसानों ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया। कोच बेबी मौर्य ने बताया कि जिलेभर से 14 छात्राएं तूफान गेम में हिस्सा लेने मुंबई गई थीं।