फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मिला पाकिस्तानी मोर्टार बम: निरोधक दस्ता पहुंचा...200 मीटर तक घेराबंदी, ढक्कन पर बना था चांद-सितारा

Wed, 22 Apr 2026 10:42 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मोर्टार को गड्ढा के पास रखवा दिया और दो सौ मीटर के दायरे में घेराबंदी कर दी। मोर्टार पर चांद व सितारे की तस्वीर की बात कहते हुए लोगों में पाकिस्तान का मोर्टार होने की अफवाह फैल गई।
विज्ञापन
बलिया में मिला मोर्टार बम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mortar Bomb: बांसडीह-मनियर मार्ग स्थित गंगापुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में मछली पकड़ रहे बच्चों को एक संदिग्ध मोर्टार बम मिल गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, मनियर कस्बा निवासी एक व्यक्ति गंगापुर गांव के बाहर स्थित पुराने ईंट-भट्ठे के गड्ढे से मोटर पंप के जरिए पानी निकलवा रहा था। इसी दौरान आसपास के छोटे-छोटे बच्चे उसमें मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ते समय एक बच्चे के हाथ में मछली की जगह मोर्टार जैसा विस्फोटक आ गया। बच्चों ने पहले इसे सामान्य वस्तु समझा और उसे बेचने के इरादे से कबाड़ की दुकान पर पहुंच गए। हालांकि, कबाड़ी ने इसे लेने से इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों की सूचना पर मनियर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने दलबल के साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और करीब 200 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

इस बीच, मोर्टार पर चांद और सितारे जैसी आकृति होने की बात सामने आने पर लोगों के बीच यह अफवाह फैल गई कि यह पाकिस्तान का मोर्टार बम है। अफवाह के चलते आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और घंटों तक वहां भीड़ लगी रही। कोई इसे पुराने युद्ध का अवशेष बता रहा था, तो कोई अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जोड़कर तरह-तरह की अटकलें लगा रहा था।

देर शाम आजमगढ़ से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने संदिग्ध मोर्टार की गहन जांच कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल ने बताया कि मोर्टार कहां से आया और कितने समय से गड्ढे में पड़ा था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें