95वीं वाहिनी सीआरपीएफ 38वें स्थापना दिवस का शुभारंभ पहड़िया में कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने मंगलवार को पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवर अंदाज के लिए जानी जाती है। भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने जवानों की सराहना की और कहा कि देश को सीआरपीएफ की वीरता और बलिदान पर गर्व है। मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए ग्लास-बाल, मटका डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाएं के लिए म्यूजिक चेयर खेलकूद प्रतियोगिता होगी। विभिन्न राज्यों के मशहूर व्यंजनों और पेय पदार्थों को स्टाॅल लगाए गए। किया। विजेताओं को अर्चना बालापुरकर ने पुरस्कृत किया। द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह, रंजन सिंह, शिव कुमार दीक्षित, अभिषेक कुमार, निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, प्रिंस सिंह, अनिल कुमार यादव, प्रवीण सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो