फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: वाराणसी में मांझे से कट गया बच्चे का चेहरा, लगे 10 टांके, पुलिसकर्मी की नाक कटी; 15 लोग घायल

Fri, 16 Jan 2026 06:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Accident: वाराणसी के रामनगर, लोहता, कज्जाकपुरा क्षेत्र में हुए हादसों के दाैरान 15 लोग घायल हो गए। सभी ने अपना इलाज अस्पताल में कराया। पुलिस ने सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
चीनी मांझा से घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: मकर संक्रांति पर लोगों ने लाखों रुपये के पतंग उड़ाए, लेकिन इसी पतंग में प्रयोग होने वाले चीनी मांझे से बृहस्पतिवार को 15 लोग घायल हो गए। लहरतारा में 6 साल के बच्चे का चेहरा कट गया और चौकाघाट में दोपहर में एक पुलिसकर्मी की नाक कट गई। इसके अलावा रामनगर, लोहता सहित शहर के अन्य इलाकों में भी लोग घायल हुए। बच्चे का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। उसके आंख के पास गंभीर चोट लगी है और डॉक्टरों ने उसे 10 टांके लगाए हैं।

विज्ञापन


रामनगर, लोहता, कज्जाकपुरा आदि जगहों पर भी लोग घायल हुए। हरहुआ प्रताप पट्टी निवासी छह साल का बच्चा पार्थ सिंह अपने परिजनों के साथ बीएचयू के पास बाइक से जा रहा था। लहरतारा के पास पहुंचते ही सामने से मंझा खींचा गया। गाड़ी रोककर मंझा हटाने का प्रयास करते समय पार्थ सिंह के दाहिने आंख के ऊपर का चेहरा कट गया। भाई विकास सिंह ने बताया कि शाम 4.30 बजे उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। 

कज्जाकपुरा में 25 वर्षीय युवक के चेहरे पर कट गया। सोनारपुरा में चलते समय दोपहर करीब 1 बजे एक 30 वर्षीय युवक की गर्दन में मंझा फंस गया, जिससे खरोच आई। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भी चार लोग मांझे से घायल होकर पहुंचे। इसमें एकलव्य (12), सतीश पांडेय (42), विजय अग्रवाल (78) और सौरभ (22) शामिल हैं। 
विज्ञापन


उनकी चोटों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। लोहता में भट्टी गांव निवासी सुधाकर सिंह उर्फ राजा (30) घर जा रहे थे, जब मंझा उनके आंख के पास आ गया। इससे उनकी आंख और नाक कट गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन टांके लगे।

Trending Videos

मारपीट की सूचना पर जा रहे पुलिसकर्मी घायल
बृहस्पतिवार को जैतपुरा थाना क्षेत्र के ढेलवरिया मुहल्ले में मारपीट की सूचना पर डायल 112 बाइक से जा रहे पुलिसकर्मी विनय कुमार सिंह और अमित कुमार मांझे की चपेट में आ गए। विनय की नाक कट गई और अमित की उंगली में चोट आई। उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां विनय की नाक पर तीन टांके लगे।
विज्ञापन

अस्सी घाट पर जागरूकता अभियान, भाजपा ने सीएम को पत्र भेजा
बीएचयू छात्रों की संस्था द मालवीय हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी ने अस्सी घाट पर मांझा हटाओ–जीवन बचाओ अभियान चलाया। संस्थापक प्रिंस पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने घाट पर बिखरे मांझे को हटाया, ताकि किसी के पैर में फंस न जाए। भाजपा काशी क्षेत्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर चीनी मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सागर ने कहा कि चीनी मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है और यह केवल कागज पर प्रतिबंधित दिखाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल रोक लगाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें