फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बच्ची ने 11 माह के मासूम को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ा दी रजाई, दम घुटने से मौत

Fri, 19 Feb 2021 11:07 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बच्ची ने 11 माह के बच्चे को ठंड से बचाने के लिए रजाई ओढ़ा दी। उसे इतना अंदेशा नहीं था कि रजाई के अंदर बच्चे की दम घुटेगी। कुछ देर बाद मां बच्चे को जगाने गई तो मृत पाया। घटना जनपद के मुबारकपुर कस्बे के मिल्लतनगर मोहल्ले की है।

विज्ञापन


 रजाई के भीतर दम घुटने से 11 माह के मासूम बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा है। मिल्लतनगर में मोहम्मद शाहिद की पत्नी रोशन जहां ने अपने बेटे को बिस्तर पर सुलाया था। शाहिद गांव की ही मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। परिवार के अन्य लोग घर में हठकरघे पर बुनाई कर रहे थे। घर की ही एक बच्ची ने 11 वर्षीय मासूम को ठंड से बचाने के लिए उसे रजाई से ओढ़ा दी।

इसके बाद बच्ची इधर उधर खेलने लगी। इस बीच रजाई के अंदर 11 वर्षीय मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। संभवत हठकरघे की खतर पटर के बीच उसके रोने की आवाज किसी को नहीं मिली। दो घंटे बाद बच्चे की मां उसे उठाने गई तो मृत पाई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो रोकर बेहाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें