फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूध पीने से दो साल की बच्ची की मौत, भाई की हालत नाजुक, जानें वजह

Mon, 01 Mar 2021 08:17 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में दूध पीने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसके भाई की हालत नाजुक बनी है। मामला प्रदेश के जौनपुर जनपद का है। सुरेरी थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में सोमवार को एक दिन पुराना दूध पीने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। बड़े भाई का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गांव निवासी राजनाथ यादव मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी संगीता दो मासूम बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार को संगीता यादव ने पुत्री अंतिमा (2) और पुत्र रोशन (4) को दूध पिलाया। दूध रविवार का था। उसे ढककर रखा गया था। दूध पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

दूध में जीव या जहरीरा पदार्थ गिरने की आशंका

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर आनन फानन दोनों बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अंतिमा की मौत हो गई। रोशन की स्थिति नाजुक बनी है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दूध में कोई जहरीला पदार्थ या जीव गिर गया होगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन और ग्रामीण रोशन के जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें