फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई साल वाले दिन चाचा ने मासूम भतीजी को पीटकर किया अधमरा, अब अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 03 Jan 2020 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पहली जनवरी को चाचा की पिटाई से घायल बच्ची ने गुरुवार की शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कलासनपुर गांव की रहने वाली थी। घटना वाले दिन बच्ची के पिता और चाचा के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के संबंध में अभी कोई केस नहीं दर्ज है।

विज्ञापन


शिवांगी(05) पुत्री संदीप यादव मऊ जिले के घोसी थाने के कलासनपुर गांव की रहने वाली थी। शिवांगी तीन भाई बहनों में मंझली थी। उसके पिता संदीप यादव और चाचा सतीश यादव के बीच किसी बात को लेकर एक जनवरी को विवाद हुआ था।

हालांकि उस समय मामला ठंडा पड़ गया। शिवांगी के परिवारवालों के मुताबिक शाम को सतीश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और चारपाई पर सो रही शिवांगी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शिवांगी की गुरुवार की शाम को मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें