फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर बालक की मौत

Thu, 03 Jan 2019 12:17 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मौत के परेशान परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दस साल के बालक की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े दज बजे उस वक्त हुआ जब कक्षा पांच में पढ़ने वाला इंद्रजीत घर से स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ गांव निवासी इंद्रजीत (10) पुत्र अधवेश कुमार नगर के कांशीराम आवास परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। बुधवार सुबह वह अपने स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पिपरहवां गांव के पास मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दौरान पिलर बनाने के लिए खोदे गए करीब 15 फीट गहरे गडढे में गिर पड़ा। जिसमें पानी भरा होने के कारण छात्र डूब गया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचा ठेकेदार ने मजदूरों की मदद से तत्काल बालक को बाहर निकलवा और जिला अस्पताल ले गया।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर लगते ही आरोपी वहां छोड़कर भाग निकले। लगभग एक घंटा बाद 12 बजे परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह अस्पताल पहुंचे और हंगामा मचाने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग

नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि काफी दिन से सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। जो खतरा बना हुआ था। कई बार ग्रामीणों ने गड्ढा पाटने को कहा या बैरिकेटिंग करने को कहा लेकिन ठेकेदार ने नहीं सुना। जिससे यह घटना घट गई। लोगों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। परिवार की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

सीमएओ डा. ओपी तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है। राजकीय निर्माण निगम मेडिकल कालेज का निर्माण रहा है। वहीं बता सकता है क्यों नहीं गडढे के आगे बैरिकेटिंग की गई थी।

एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पांडेय का कहना है कि एक गडढे में डूबने से बालक की मौत होने की जानकारी मिली है। अगर परिजन तहरीर देते है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें