बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह वाराणसी पहुंच चुकें हैं। वो यहां पांच घंटे तक रहेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर बहुत से क्षेत्रों में रूट डायवर्जन किया गया है। ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी काम हो तभी घर से बाह निकलें। नहीं तो जाम में फंस सकते हैं या फिर धर इधर उधर भटकना पड़ सकता है।
सीएम आगमन पर रूट डायवर्जन
बाबतपुर से शहर की ओर जाने पर
- बाबतपुर चौकी चैराहा से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को बड़ागांव की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- गिलट बाजार चौकी की तरफ से वाहन बाबतपुर मार्ग पर नहीं जाएंगे।
- भोजूबीर तिराहे से गिलट बाजार चौकी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- जेपी मेहता तिराहे से भोजूबीर की तरफ जाने वाले वाहन सेंट्रल जेल रोड शिवपुर की ओर मोड़ दिए जाएंगे।
- गोलघर कचहरी की तरफ से वाहन सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाएंगे।
सीएम के सर्किट हाउस में ठहरने और कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान
- दैत्रावीर तिराहे से कचहरी चैराहे की वाहन नहीं जाएंगे।
- कचहरी चैराहे से सर्किट हाउस की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को अंबेडकर चौराहा और एलटी कॉलेज की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
सीएम के सर्किट हाउस से सांस्कृतिक संकुल जाने के दौरान
- अंबेडकर चौराहा, एलटी कॉलेज तिराहा और पुलिस लाइन चौराहा की तरफ से वाहन कचहरी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।
- पुलिस लाइन चौराहा की तरफ से मकबूल आलम रोड और चैकाघाट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- पांडेयपुर चौराहे की तरफ से पुलिस लाइन होते हुए चैकाघाट की तरफ जाने वाले वाहन हुकुलगंज मार्ग की तरफ से जाएंगे।
- पांडेयपुर चौराहे से खजुरी रोड की तरफ से मकबूल आलम रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को हुकुलगंज रोड पर मोड़ दिया जाएगा।
- ताड़ीखाना तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों को हुकुलगंज रोड से पांडेयपुर चौराहा की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
सीएम के सांस्कृतिक संकुल से एयरपोर्ट जाने के दौरान
- ताड़ीखाना की तरफ से कोई वाहन पुलिस लाइन चौराहे की तरफ न जाएगा और न आएगा।
- अंबेडकर चौराहा, एलटी कॉलेज तिराहा की तरफ से कोई वाहन कचहरी चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
- भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस और गिलट बाजार चौकी की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- भोजूबीर तिराहे से गिलट बाजार चैकी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- गिलट बाजार चौकी की तरफ से कोई वाहन बाबतपुर मार्ग पर नहीं जाएगा।
नोट - एंबुलेंस और शव वाहन रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। साथ ही, 17 सितंबर को सभी प्रकार के वाहन पास निरस्त रहेंगे।