फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे समीक्षा बैठक, दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर से दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे सर्किट हाउस, 18 को जाएंगे अयोध्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद निरीक्षण और दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा और कानून-व्यवस्था की बैठक करेंगे। शाम करीब छह बजे वह चांदपुर से रिंगरोड फेज टू परमपुर तक बनने वाले मार्ग का निरीक्षण कर सकते हैं। शाम सात बजे बाबा कालभैरव के दर्शन करने जाएंगे और उनके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे। यहां से गोदौलिया पर मारवाड़ी हिंदू अस्पताल की डायलिसिस मशीनों का शुभारंभ करेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 18 अगस्त को सुबह अयोध्या लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें