योगेंद्र और सलिला के आठ, चार और दो साल के तीन पुत्र हैं। सलिला की शादी भी सामूहिक विवाह समारोह में करा दी गई। इतना ही नहीं, सलिला के एक देवर की भी शादी सामूहिक विवाह समारोह में दिखाई गई है, जबकि उसकी शादी अभी नहीं हुई है।
इसके अलावा सामूहिक विवाह में बैरिया नगर पंचायत के मिश्र के मठिया, मुरलीछपरा ब्लॉक के सिताब दियारा, सावन छपरा, सुघरौली, शिवपुर कपूर दियर, चांददीयर, रेवती ब्लॉक के मूनछपरा, भाखर, भइसहां, जमधरवा के जोड़ों की शादियों में भी खेल किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण के बाद पात्रता की जांच और सत्यापन संबंधित ब्लॉकों से कराया गया था। ब्लॉकों की ओर से पात्रता की संस्तुति के बाद ही शादियां कराई गईं। अगर इस बाबत शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।