होटल-ढाबों से लेकर चिकन बिरयानी तक की घटी बिक्री
शहर के विभिन्न इलाकों सहित हाईवे किनारे होटल व रेस्टारेंट में भी लोगों ने मीट-मुर्गे से तौबा कर दी है। फ्राई व चिकन बिरयानी भी प्रभावित है। शहर में चिकन बिरयानी की दुकानों पर बिक्री प्रभावित है। लंका, मदनपुरा, नई सड़क, चेतगंज और सिगरा सहित कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास और अर्दली बाजार में चिकन बिरयानी, मुरादाबादी, हैदराबादी बिरयानी की कई दुकानें हैं। यहां पर पहले जैसी बिक्री नहीं रह गई है।
मटन-मछली की मांग अधिक
चिकन की बिक्री घटी है तो वहीं मटन व मछली की मांग अधिक हो गई है। 540-580 रुपये प्रति किलो मटन और 120 से 250 रुपये किलो तक विभिन्न प्रजातियों की मछली बिक रही हैं। सुंदरपुर और चौकाघाट सहित अन्य इलाकों में लगने वाली मछली मंडी में कोई कमी नहीं आई है।
खुले में बिक रहा मीट
स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की ओर से मीट मुर्गा की दुकानों पर विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। कुछ दिनों तक तो नियमों का पालन हुआ लेकिन अब एक बार फिर स्थिति जस की तस हो गई है। बिना कपड़े और शीशे से ढके हुए खुले में मीट-मुर्गा बेचा जा रहा है।