छठ पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण
छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बिचला घाट, टाउन हॉल सहित शहर के प्रमुख घाटों और स्थलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों का अवलोकन किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के भ्रमण से छठ पर्व को लेकर प्रशासन की सक्रियता दिखाई दी। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।