फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री कृपया ध्यान दें: बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेगी एंट्री, छपरा-सूरत एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें रद्द

Wed, 19 Feb 2025 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते काशी में भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने कमर कस ली है। अधिकारियों द्वारा तय किया गया कि बिना टिकट किसी भी यात्री को प्लेटफॉर्म पर एंट्री नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ पलट प्रवाह और महाशिवरात्रि को लेकर कैंट स्टेशन का कमिश्नर, जिलाधिकारी और डीआरएम ने निरीक्षण किया। इस बीच अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन पर मंथन किया। तय किया गया कि बिना टिकट किसी भी यात्री को प्लेटफॉर्म पर एंट्री नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


कैंट स्टेशन पर अलग-अलग शहरों के यात्रियों के लिए अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इसमें सबसे पहले आरक्षित टिकट बालों को, फिर मेन स्टेशन का जो क्षेत्र है उसमें विहार के यात्रियों और स्टाफ कॉलोनी में अयोध्या जाने वाले यात्रियों और मालगोदाम के पास महाकुंभ यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। सड़क से ही भीड़ को उनके निर्धारित प्लेटफॉर्म की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा। 

एक फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने और दूसरे पर उतरने की व्यवस्था की गई है। स्टेशन के सामने सुगम यातायात के लिए ट्रैफिक को वन-वे किया जाएगा। स्टेशन पर होल्डिंग एरिया के स्पेस को और बढ़ाया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर भीड़ रोकने के लिए होल्डिंग एरिया में यात्रियों को ठहराने को कहा गया है। ट्रेन आने पर यात्री प्लेटफॉर्म पर आएंगे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जा रही है। मुख्य द्वार पर ही टिकटों के जांच के बाद प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जाएगा। विशेष ट्रेनों का परिचालन नियमित ट्रेनों की तरह ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटान को देखते हुए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। 

छपरा-सूरत एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें रद्द

पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा-सूरत एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया। कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-सूरत, दादर-बलिया स्पेशल, दादर-गोरखपुर स्पेशल, दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस और 19 से 28 फरवरी तक चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। सिकंदराबाद एवं दानापुर से 19 से 28 फरवरी तक सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिबकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते जाएगी। 19 व 26 फरवरी को पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते जाएगी। 18 से 27 फरवरी तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से जाएगी।  
विज्ञापन

पर्वोत्तर रेलवे के बनारस स्टेशन से गुजरे सवा दो लाख यात्री

श्रद्धालु यात्रियों के लिए झूसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशनों से बनारस, गोरखपुर, अयोध्या और अन्य स्थानों की वापसी के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मंगलवार की शाम चार बजे तक 2,23,785 रेलयात्रियों की आवाजाही हुई। अलग-अलग दिशाओं के लिए 52 (नियमित और मेला स्पेशल) ट्रेनें चलाई गई। झुंसी और रामबाग से 25 मेला स्पेशल का संचालन बनारस, छपरा, गोरखपुर, अयोध्या और अन्य स्टेशनों तक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस समेत अन्य स्टेशनों पर 16 सहयोग काउंटर भी संचालित किए गए हैं। उधर, वनारस रेलवे स्टेशन पर पलट प्रवाह में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) राजेश कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का हाल जाना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें