फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाईं बड़े दिन की खुशियां, मसीही समुदाय में जश्न

Mon, 26 Dec 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्म की खुशियाें की धूम रविवार को छाई। शहर में हर तरफ मैरी क्रिसमस की गूंज और उत्सव के विविध नजारे। मध्य रात्रि से शुरू हुआ जश्न का रंग सुबह होने के साथ और भी चटख हुआ। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। प्रभु यीशु के अवतरण की खुशियां मनाने यहां पहुंचे मसीही समुदाय का उल्लास देखते बना। चर्चों के बाहर क्रिसमस मेले का भी अलग रंग निखरा। उपहार और टाफियां बांटते सेंटाक्लॉज के विविध स्वरूपों के साथ बच्चों ने खूब मौज की। क्रिसमस की बधाइयों के बीच दावतों, पार्टियों का सिलसिला देर रात तक चला।
विज्ञापन



मसीही समुदाय के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस पर शहर भर में उत्सव के रंग छाए। मध्य रात्रि 12 बजे से ही गिरजाघरों में प्रभु यीशु के अवतरण के साथ जश्न शुरू हो गया था। रविवार की सुबह भी विशेष प्रार्थनाएं हुईं। प्रभु यीशु के साथ मदर मैरी की भी आराधना हुई। प्रार्थना और बाइबल के पाठ गिरजाघरों में गूंजे। मोमबत्ती रोशन कर प्रभु यीशु की आराधना की गई। सेंट मेरीज कैथेड्रल चर्च में बिशप फादर यूजीन जोसफ की अगुवाई में प्रार्थना सभा हुई। बाइबल का पाठ हुआ। उधर लाल गिरजा कैंट में भी विशेष आराधना के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई दी। इसी तरह सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सीएनआई चर्च रामकटोरा, सेंट पॉल चर्च सिगरा, सेंट थॉमस चर्च गिरजाघर, चर्च ऑफ बनारस में क्रिसमस की खुशियां मनाई गईं। क्रिसमस पर सभी मॉल पर आकर्षक सजावट की गई थी। युवाओं की टोलियां यहां मस्ती करने के लिए पहुंचीं। मसीही समुदाय  के घरों में देर रात तक दावतों और बोर्नफायर पार्टी का दौर चला।


 सेंट पॉल चर्च सिगरा में माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस मनाया। यहां पर सांटा क्लाज बने बच्चों ने प्रभु जीसस के सामने कैंडल जलाकर प्रार्थना की। फादर सैम जोशुआ ने बच्चों को उपहार बांटे। बच्चों ने बग्घी की सवारी का आनंद लिया। स्कूल की संचालिका निधि कपूर और निदेशक राजुल कपूर ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। उधर हैप्पी मॉडल स्कूल रामकटोरा में आयोजित क्रिसमस मेले में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही अलग-अलग व्यंजनों और खेलों के स्टॉल लगाए। उद्घाटन प्रधानाचार्य रुचि पाठक ने किया। बच्चों ने गीत, नृत्य और क्रिसमस पर आधारित कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। संगीता चतुर्वेदी, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें