वाराणसी। जिला शतरंज संघ और वाराणसी पब्लिक स्कूल चांदपुर की ओर से एसएन पांडेय स्मृति जिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शुक्रवार को ऐशानी पाठक और सोनाक्षी सिंह ने अपने सभी मैचों में प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। अंडर 14 ओपन वर्ग में सनबीम वरुणा की ऐशानी पाठक सभी मैच जीतकर चैंपियन बनीं। सनबीम लहरतारा की प्रकाश वैष्णवी 4.5 के स्कोर के साथ दूसरे, डालिम्स स्कूल के अंश ओझा तथा सेंट्रल स्कूल के शिव शंकर चार अंकों के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर रहे। ज्ञानदीप अकादमी के आदित्य चतुर्वेदी तथा सनबीम वरुणा के हरदेव सहाय पांचवें व छठे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में ज्ञानदीप अकादमी की सोनाक्षी सिंह भी सभी मैच जीतकर चैंपियन बनीं। डीएवी स्कूल की गौरी शर्मा दूसरे, डीपीएस की नाम्या अग्रवाल तीसरे, विधि एंजिला चौथे तथा सनाया अग्रवाल पांचवें व सनबीम लहरतारा की सारिनी अग्रवाल छठे स्थान पर रहीं।
पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सदस्य रजत मिश्रा ने किया। कविता पटेल मुख्य निर्णायक तथा दिनेश दत्त पाठक व सी के गांगुली सहायक निर्णायक रहे। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अमित पांडेय जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमारए सुनील शास्त्रीए राधे कांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे। शनिवार को अंडर 17 आयु वर्ग का मैच खेला जाएगा।