सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक
- फोटो : सीआरपीएफ
राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में खेली जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और वाराणसी शतरंज संघ और जिला प्रशासन के संयुक्त के सहयोग से ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
इसका नेतृत्व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विभिन्न विश्व स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय शतरंज दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप का शुभंकर कौतिक होगा।
11 राउंड में होंगे मुकाबले
29 नवंबर को होने वाली प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ फिडे शतरंज नियमों तथा स्विस प्रणाली के अंतर्गत किया जाएगा। इसमें कुल 11 राउंड खेले जाएंगे। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए समय नियंत्रण 40 चालों के लिए 90 मिनट और इसके बाद 30 मिनट होगा।