फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूली वाहनों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, पांच वाहन हुए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्कूली वाहनों को लेकर परिवहन विभाग गंभीर हो गया है। अब बिना मानक के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे। शासन के निर्देश पर शनिवार से चलाए गए अभियान में 18 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है। वहीं, मानक की अनदेखी कर चलने वाले पांच वाहनों को सीज किया गया। विभाग द्वारा वाहन स्वामियों से 11100 रुपये भी वसूल किए हैं।
विज्ञापन

बदायूं स्कूली वाहन हादसे के बाद से ही परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। वैसे तो समय समय पर पहले भी इन वाहनों की जांच की जाती रही है, लेकिन इसके बाद भी स्कूली वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी की जाती रही है। इसी के कारण अब चेकिंग में स्कूली वाहन चालकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आ रहे हैं।
शनिवार से शुरु हुआ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। अभियान के तीसरे दिन भी चेकिंग की गई। जहां विभाग की ओर से एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव की टीम ने जिले के विभिन्न हिस्सों में करीब दर्जनों स्कूली वाहनों की जांच की, जिसमें से सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किए जाने पर 18 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। 0000
विज्ञापन

स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अब तक कुल 18 वाहनों का चालान किया और पांच वाहनों को सीज कर दिया। वहीं उक्त वाहनों से 11100 रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन

- अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें