फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में गर्भवती महिलाओं की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में 170 दिन बाद सोमवार से गर्भवती महिलाओं की जांच शुरू हो गई। पहले दिन यहां 100 से अधिक महिलाओं के खून के सैंपल लिए गए। अब पहले की तरह महिलाओं को सीसीआई लैब के मुख्य काउंटर पर जाकर लाइन नहीं लगाना पड़ेगा। हालांकि अभी यहां एक ही काउंटर है। जल्द ही काउंटर बढ़ाए जाएंगे। एमसीएच विंग में 21 फरवरी 2026 से ही खून जांच का सैंपल लेने की प्रक्रिया ठप थी। सीसीआई लैब प्रभारी प्रो. एसपी मिश्रा का कहना है कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए जल्द ही एमसीएच विंग में ब्लड सैंपल लेने के लिए चेयर बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें