फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निवेश पर 25 प्रतिशत तक मुनाफे का झांसा देकर 32 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर 10 से 25 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर विश्वेश्वरगंज निवासी व्यापारी राधे कृष्ण अग्रवाल के साथ 32 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। मामले को लेकर राधे कृष्ण अग्रवाल की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

व्यापारी राधे कृष्ण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2024 को फेसबुक के माध्यम से उनकी जान-पहचान जयपुर की प्रीति शर्मा से हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो उन्हें प्रीति ने विदेशी कंपनी ब्रिच गोल्ड कैपिटल के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग करने पर 10 से 25 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। प्रीति की बातों में आकर उन्होंने कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराया। शुरुआत में उन्होंने 50 हजार रुपये का निवेश किया तो उन्हें अगले दिन 10 प्रतिशत मुनाफा दिया गया। इससे उनका विश्वास बढ़ा और धीरे-धीरे उन्होंने 32 लाख रुपये का निवेश कर डाला। अब प्रीति सहित जितने भी लोगों से उनकी बातचीत हुई थी, उन सभी का मोबाइल स्विच्ड ऑफ है। उधर, इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन / अपराध प्रमोद कुमार ने कहा कि मोबाइल नंबरों और भुगतान के लिए उपयोग किए बैंक अकाउंट्स की मदद से जांच शुरू करा दी गई है। पुलिस प्रयास कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा पैसा होल्ड हो जाए और आरोपी पकड़े जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें