फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price Hike: वाराणसी में 12 जगहों पर मिलेगा सस्ता टमाटर, ग्राहकों के लिए तय होगा नियम, पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 14 Jul 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) ने पहल की है। एनसीसीएफ रविवार से वाराणसी जिले में 12 जगहों पर 90 रुपए प्रति किलोग्राम टमाटर की बिक्री शुरू करेगा। 
विज्ञापन
वाराणसी में 90 रुपये किलो मिलेगा टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ता मंत्रालय की संस्था नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) रविवार से वाराणसी में जिले में 12 केंद्रों पर 90 रुपये प्रति किलो की दर टमाटर बेचेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिक्री केंद्रों का निर्धारण शनिवार को होगा।

विज्ञापन


एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि बंगलूरू से टमाटर मंगाया गया है। शनिवार सुबह पहड़िया मंडी में एक ट्रक टमाटर आएगा। इसके बाद शहर की मंडियों व चौराहों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। टमाटर की उपलब्धता के अनुसार एक व्यक्ति को एक से दो किलोग्राम टमाटर दिया जाएगा। मूल्य नियंत्रित होने तक बिक्री की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में 'यशस्वी' प्रदर्शन, डेब्यू मैच में कैरेबियाई धरती पर किया बड़ा कमाल

160 रुपये किलो तक बिका टमाटर

वाराणसी जिले में शुक्रवार को टमाटर की आवक कम रही है। थोक में जो टमाटर 130 से 136 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वह फुटकर में 150 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका है। पहड़िया मंडी और राजातालाब में सुबह 3200 से 3300 रुपये क्रेट और कछवां मंडी में 3300 से 3400 रुपये क्रेट तक बिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चंदुआ, सुंदरपुर, पंचक्रोशी, लालपुर, विश्वेश्वरगंज सब्जी मंडियों में गुणवत्तानुसार 150 से 160 रुपये किलो बिका। जबकि कॉलोनियों और मुहल्लों में ज्यादा कीमत वसूली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें