फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जिरह के लिए तलब करने के आवेदन पर जताई आपत्ति, 19 जुलाई को सुनवाई

Fri, 14 Jul 2023 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन जानलेवा हमले के मामले में वादी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जिरह के लिए फिर से तलब किए जाने के आरोपी के आवेदन पर आपत्ति दाखिल की है। आरोपी के अधिवक्ता ने जवाब के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन जानलेवा हमले के मामले में वादी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जिरह के लिए फिर से तलब किए जाने के आरोपी के आवेदन पर आपत्ति दाखिल की है। इसका जवाब देने के लिए आरोपी संदीप सिंह के अधिवक्ता अनुज यादव ने समय मांगा है। इस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 19 जुलाई तय की है।

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, जौनपुर के रारी के तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ चार अक्तूबर 2002 को वाराणसी से लौट रहे थे। नदेसर क्षेत्र में उन पर फैजाबाद के राजेपुर महराजगंज के रहने वाले और मौजूदा सपा विधायक अभय सिंह ने जानलेवा हमला किया था।
ये भी पढ़ें; बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पिता से मांगी थी एक लाख की फिरौती, पोल खुलने से हर कोई हैरान
विज्ञापन


हमले में धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, गनर बासुदेव पांडेय व ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए थे। घटना को लेकर धनंजय सिंह ने कैंट थाने में अभय सिंह और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष का बयान दर्ज होने के साथ ही आरोपियों के अंतिम बयान भी दर्ज हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें