फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगाई चौपाल, सुना जनता का हाल

Sat, 15 Aug 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को सुबह सात से बारह बजे तक पांचों जोन के पांच वार्डों में चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनी। चौपालों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, दूषित जलापूर्ति, सीवर, सड़क और छुट्टा पशुओं के उत्पात सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कुल 115 शिकायतें आईं। इनमें से 24 शिकायतों का अफसरों ने मौके पर ही समाधान कराया। बाकी 91 शिकायतों को 15 दिन से एक महीने के भीतर निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप साही की देखरेख में भेलूपुर जोन में डुमराव बाग कालोनी पार्क में चौपाल लगाई गई। पार्षद गोविंद शर्मा की मौजूदगी में भेलूपुर जोनल अधिकारी अतुल यादव के समक्ष 28 लोगों ने 43 शिकायतें रखीं। जगह-जगह हो रहे पशुपालन और आवारा पशुओं से परेशानी की शिकायत ज्यादा रहीं। इस पर नगर आयुक्त ने शहर के डेरी संचालकों का विवरण जुटाने और कांजी हाउस में अपेक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा। दशाश्वमेध

जोन में सिद्धगिरी बाग स्थित रामकृष्ण इंटर कॉलेज में चौपाल लगी। यहां पार्षद शंकर विशनानी, चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह और जोनल अधिकारी अरविंद यादव के सामने छह शिकायतें और कोतवाली जोन में नेहरू पार्क में आयोजित चौपाल में दो शिकायतें आई। आदमपुर जोन में राजघाट सफाई चौकी पर आयोजित चौपाल में जलकल महाप्रबंधक बीके पांडेय और तहसीलदार अविनाश कुमार ने सुनवाई की। यहां कुल 23 शिकायतें आईं। वरुणा पार की वार्ड चौपाल सिकरौल सफाई चौकी पर लगाई गई। यहां अपर नगर
विज्ञापन


आयुक्त बीके द्विवेदी और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी महातम यादव के सामने 41 शिकायत आईं। समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों ने वार्डों का निरीक्षण किया और आम जन से मुलाकात कर नगर निगम की खामियों को जाना। नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड चौपाल कि सार्थकता तभी साबित होगी जब शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें