फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौकाघाट ब्रिज और रोहनिया मार्ग रहा जाम

विज्ञापन
रोहनिया क्षेत्र में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट से लेकर रोहनिया तक विभिन्न स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थमने से बृहस्पतिवार को लंबा जाम लग गया। चौकाघाट ब्रिज पर शाम को तो रोहनिया में दोपहर को जाम लगा। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण चौकाघाट, अंधरापुल, लहरतारा, मंडुवाडीह और रोहनिया की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। जाम में कार, बाइक, ऑटो और बस समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें