फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन निर्माण को लेकर जैतपुरा में विवाद, पुलिस टीम से भी उलझे मनबढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर मढ़िया में जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने निर्माण करा रहे लोगों से मारपीट और गालीगलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस और पीआरवी जवानों से भी अभद्रता की गई। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मीरापुर बसही निवासी नीरज कुमार सोनकर ने बृहस्पतिवार रात जैतपुरा थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अमरपुर मढ़िया में जमीन खरीदी है। 21 मई को तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो और पुलिस बल की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश पर जमीन की बाउंड्रीवाल कराई गई थी। 12 अगस्त को वह बाउंड्री के भीतर निर्माण करा रहे थे। शाम करीब चार बजे कमलेश सोनकर, सीमा सोनकर, संजय सोनकर, काजू सोनकर समेत दस नामजद और करीब 25 अज्ञात महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे। आरोप है कि लोगों ने बाउंड्रीवाल तोड़ दी, मारपीट की और निर्माण सामग्री उठा ले गए। नीरज के अनुसार, 13 अगस्त की शाम आरोपी दोबारा जमीन पर पहुंचे और नई बाउंड्रीवाल बनाने लगे। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची जैतपुरा पुलिस और पीआरवी के जवानों से भी आरोपियों ने गाली-गलौज की। पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त फोर्स पहुंची और कई लोगों को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सात जून को भी कमलेश और साथियों पर आश्रम की जमीन पर कब्जे के प्रयास और महंत जितेंद्र गिरी पर हमले का आरोप लगा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें