फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक कराने आई महिला से छेड़खानी का आरोप, भाकपा नेता गए जेल

Mon, 25 May 2020 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर गांव निवासी भाकपा नेता एवं अहरौला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ को पुलिस ने सोमवार को महिला से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला बच्चे की चाह में झाड़फूंक कराने के लिए त्रिलोकीनाथ के घर गई थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि त्रिलोकीनाथ उसे अलग कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने लगे और मोबाइल में उसका वीडियो भी बनाने लगे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो त्रिलोकीनाथ के मोबाइल से मिला है। पीड़ित महिला मूल रूप से फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका मायका अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में है।


महिला की शादी हुए कई साल बीत गए, लेकिन उसे बच्चा नहीं हो रहा था। ऐसे में वह दवा के अलावा झाड़-फूंक भी करा रही थी। इस दौरान किसी ने सलाह दी कि मुबारकपुर गांव निवासी भाकपा नेता त्रिलोकी नाथ भी तांत्रिक हैं। उन्हें दिखाए। इसके बाद महिला अपने पति के साथ त्रिलोकी से मिली। उन्होंने करीब दो हजार रुपये का पूजन सामग्री के साथ शनिवार को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपने पति और भाई के साथ त्रिलोकी के यहां पहुंची। वह महिला को एक कमरे में ले गए। पति और भाई बाहर खड़े थे। कमरे का दरवाजा बंद कर त्रिलोकी ने महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगे और चोरी से वीडियो बनाने लगे। शक होने पर महिला शोर मचाने लगी। उसकी चीख सुनकर तुरंत भाई और पति पहुंच गए।

दोनों ने त्रिलोकीनाथ से उनका मोबाइल छीनकर चेक किया तो महिला के कई अश्लील वीडियो और फोटो मिली। घटना की सूचना थाने में दी गई। पुलिस तत्काल त्रिलोकीनाथ को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल को चेक किया तो उसमें अन्य कई महिलाओं के भी अश्लील फोटो और वीडियो रिकार्डिंग मिली। प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी त्रिलोकीनाथ को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें