फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में कल निकलेगी चार-धाम प्रदक्षिणा दर्शन पूजन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी में चार धाम यात्रा निकाली जाएगी। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के बैनर तले यात्रा 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर से यात्रा शुरू होगी। समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि यात्रा रवींद्रपुरी कॉलोनी, गुरुधाम, कश्मीरीगंज, शंकुलधारा, कमच्छा पावर हाउस, गुरुबाग, लक्सा, रामकुंड, लक्ष्मीकुंड, दशाश्वमेध, बांसफाटक, चौक, बुलानाला, भैरोनाथ, गायघाट तक जाएगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु जगन्नाथ धाम, द्वारिका धाम, रामेश्वर धाम, बद्रीनारायण धाम के शिवलिंग के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें