फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में भगवान शिव का नाम जपने से कई गुना बढ़ फल: पं. आनंद बिहारी शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक एजुकेशनल रिसर्च सोसाइटी की ओर से श्रावण मास में 15 दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण पारायण व व्याख्यान माला का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सामनेघाट स्थित वेद मंदिर में हुआ। कथा मर्मज्ञ पं. आनंद बिहारी शास्त्री ने श्रीमद्भागवत का पारायण शुरू किया। सुबह आठ बजे से दस बजे तक पारायण हुआ। शाम को श्रीमद्भागवत कथा हुई। पं. आनंद बिहारी शास्त्री ने कहा कि कलिकाल में श्रीमद्भागवत कथा सुनने का बहुत महत्व है। कथा जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाकर भगवान के चरणों की प्राप्ति कराती है। सावन में इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। श्रीमद्भागवत में भगवान के नाम की ही महिमा का वर्णन है। ज्योतिषाचार्य पं. शिवपूजन शास्त्री ने वेद माता, भागवत पोथी और पं. आनंद बिहारी शास्त्री का पूजन किया। यजमान पं. शिवपूजन शास्त्री ने भागवत पोथी की आरती उतारी और भक्तों में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें