फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम से बचें: लापरवाही से सेहत को खतरा, रोजाना पहुंच रहे 500 नए मरीज; वायरल फीवर की बढ़ी समस्या

Sun, 13 Apr 2025 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

माैसम में बदलाव के साथ मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। वाराणसी के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी में आए दिन वायरल मरीज अपने इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा में नमी और मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों की ओपीडी में वायरल फीवर वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले दो दिन से मौसम ठंडा-गर्म होने से मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना मौसमी बीमारी वाले लगभग 500 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से अधिक बच्चे होते हैं, जो जुकाम-बुखार की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


इस सप्ताह मौसम ने तेजी से करवट बदली है। शुरुआती दिनों में गर्मी अधिक होने से तापमान 40 के पार पहुंच गया तो दो दिन पहले आंधी, बारिश की वजह से पारा 35 के नीचे आ गया था। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। 

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। लोग जुकाम बुखार संबंधी समस्याएं लेकर अस्पताल पहुंचे। बच्चों में तीन दिन से अधिक समय तक बुखार रहने की वजह से मुंह में दाने निकलने की समस्या आ रही है। 
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता का कहना है कि ओपीडी में रोजाना वायरल फीवर वाले 20 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार और जुकाम की समस्या वाले 100 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें 20 से अधिक बच्चे रहे। बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ प्रो.सुनील राव का कहना है कि बड़ों के मुकाबले बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। 

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
  • बहुत जरूरी न हो तो अभी कूलर और एसी में सोने से बचें। 
  • धूप से घर आने के बाद फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए। 
  • बच्चों को ठंडा पानी देने से बचना चाहिए। 
  • मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें