बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में दो दिन बारिश के बाद अब धुंध छाने लगी है। रविवार सुबह शहरी इलाको की तुलना में ग्रामीण इलाकों में इसका अधिक असर रहा। उधर घाटों पर भी सुबह धुंध देखने को मिली। हालांकि धूप भी निकली लेकिन बहुत असरदार नही रही।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि आसमान में बादल छाए है और पुरवा हवा भी चल रही है। इस बीच बारिश के बाद नमी की वजह से ही धुंध(स्मॉग) छायी रहती है। अभी 25 फरवरी तक बनारस समेत आसपास के जिलों में ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार है। धुंध भी बस सुबह तक ही रहेगी।