काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2016-17 में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बदलाव किया है। 17 अप्रैल को होने वाली बीएससी गणित की प्रवेश परीक्षा अब 22 मई को प्रथम पाली में होगी।
जबकि 17 अप्रैल को ही द्वितीय पाली में होने वाली बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) परीक्षा 22 मई को द्वितीय पाली में होगी। 24 अप्रैल को द्वितीय पाली में होने वाली बीएससी बायो की प्रवेश परीक्षा 29 मई को द्वितीय पाली में होगी। परास्नातक स्तर 10 अप्रैल को होने वाली मास्टर आफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की परीक्षा 15 मई को द्वितीय पाली में होगी।
वहीं 15 मई को होने वाली मास्टर आफ पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन की प्रवेश परीक्षा दो जून को कराई जाएगी। अभ्यर्थी 29 फरवरी तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं में कुल तीन लाख साठ हजार अभ्यर्थियाें ने आवेदन किया था।