फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: कैंट से होकर गुजरेगी चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल, नई दिल्ली के लिए गरीबरथ

Sat, 12 Apr 2025 08:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद जंक्शन से रात 11.50 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 27 जून चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया जंक्शन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., वाराणसी कैंट, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में वातानुकूलित गरीब रथ श्रेणी के कुल 18 कोच होंगे। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को धनबाद जंक्शन से रात 11.50 बजे खुलेगी। सुबह 7.45 बजे कैंट से होकर तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 03312 चंडीगढ़-धनबाद प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 12.45 बजे वाराणसी कैंट से होकर सुबह 9 बजे धनबाद पहुंचेगी।

03313/03314 धनबाद-चंडीगढ़ ग्रीष्मकालीन स्पेशल 12 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। प्रत्येक शनिवार को यह ट्रेन धनबाद जंक्शन से रात 11.50 बजे प्रस्थान करेगी और वाराणसी कैंट पर सुबह 7.45 बजे होकर तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में 03314 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी और वाराणसी कैंट पर रात 12.45 बजे होकर अगले दिन सुबह 9 बजे धनबाद जंक्शन पहुंचेगी। 

विज्ञापन

नई दिल्ली के लिए गरीबरथ

यात्री सुविधा के लिए 05577/05578 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल गरीबरथ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 अप्रैल से 16 मई तक होगा। बृहस्पतिवार व शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन सहरसा से और शनिवार व सोमवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन आनंद विहार टर्मिनल से संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन सहरसा से रात 8 बजे खुलेगी। दूसरे दिन सुबह 9.25 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से सुबह 5.15 बजे खुलेगी और रात 8.40 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें